20 सितंबर 2013 - 19:30
लावरोफ़ की विद्रोहियों से रासायनिक शस्त्रों के विनाश की अपील

रूसी विदेश मंत्री सिर्गेई लावरोफ़ ने सीरिया में विद्रोहियों के पास मौजूद रासायनिक हथियारों को नष्ट करने की अपील की है।

रूसी विदेश मंत्री सिर्गेई लावरोफ़ ने सीरिया में विद्रोहियों के पास मौजूद रासायनिक हथियारों को नष्ट करने की अपील की है।समाचार एजेंसी रियानोवोस्ती की रिपोर्ट के अनुसार सिर्गेई लावरोफ़ ने रविवार को एक टीवी चैनल से इंटरव्यू से सीरिया में सक्रिय मिलिटेंट गुटों के समर्थकों से अपील की कि वे इन गुटों को उनके पास मौजूद रासायनिक शस्त्रों को नष्ट करने के लिए तय्यार करें।सिर्गेई लावरोफ़ ने कहाः “ पश्चिमी देशों के दावों के विपरीत केवल सीरियाई सरकार के पास रासायनिक हथियार नहीं हैं बल्कि रिपोर्टें दर्शाती हैं सशस्त्र गुट कम से कम उन इलाक़ों पर दो बार क़ब्ज़ा कर चुके हैं जिनमें रासायनिक हथियारों के भंडार हैं और उनके पास इन हथियारों के उत्पादन वाली प्रयोगशालाएं भी हैं।” ज्ञात रहे पश्चिमी देश और उनके क्षेत्रीय घटक देश सीरियाई सरकार पर 21 अगस्त को दमिश्क़ के उपनगरीय इलाक़े पर रासायनिक हथियारों से हमले का आरोप लगा कर इस देश पर विदेशी हमले की भूमि समतल करना चाहते हैं।हालांकि अमरीका और रूस के बीच सीरिया के रासायनिक हथियारों को अंतर्राष्ट्रीय नियंत्रण में देने पर हुयी सहमति ने सीरिया पर विदेशी हमले की संभावना को कम कर दिया है।